लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बड़े पैमाने पर पुलिस बूथ का निर्माण हो, लेकिन पुलिसकर्मियों को सभी सुविधाएं मिलेः कोर्ट

By भाषा | Updated: October 21, 2019 13:48 IST

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने केंद्र, दिल्ली सरकार व बिजली वितरण कंपनियों को एक साथ मिल कर पुलिस बूथों के निर्माण के लिए दिशा निर्देश बनाने और इन पर पानी एवं बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने यह भी कहा है कि इन बूथों का निर्माण इस तरह किया जाए कि लोगों को कम से कम असुविधा हो।इन केंद्रों : कियोस्कों का निर्माण इस प्रकार से हो कि लोगों को कम से कम असुविधा हो।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि पुलिस बूथों का बड़े पैमाने पर निर्माण होना चाहिए और वहां तैनात किये जाने वाले पुलिसकर्मियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए।

अदालत ने यह भी कहा है कि इन बूथों का निर्माण इस तरह किया जाए कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने केंद्र, दिल्ली सरकार व बिजली वितरण कंपनियों को एक साथ मिल कर पुलिस बूथों के निर्माण के लिए दिशा निर्देश बनाने और इन पर पानी एवं बिजली मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा है, ‘‘.....हम संबंधित प्राधिकार को पुलिस बूथों के निर्माण के नियमन के लिए व्यापक दिशा निर्देश तैयार करने का निर्देश देते हैं। इन कियोस्क में पदस्थापित होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने का भी निर्देश अधिकारियों को देते हैं।’’

अदालत ने अपने आदेश में कहा है, ‘‘...अधिकारियों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि इन केंद्रों : कियोस्कों का निर्माण इस प्रकार से हो कि लोगों को कम से कम असुविधा हो।’’ उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता बी के मिश्र की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश दिया है। 

टॅग्स :हाई कोर्टदिल्लीदिल्ली सरकारदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है