लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला : ईडी ने दुबई में भगौड़ा नीरव मोदी की 56 करोड़ रुपये की 11 संपत्तियां की जब्त

By भाषा | Updated: November 6, 2018 20:52 IST

नीरव मोदी इस साल की शुरूआत में देश का अब तक तक का सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से फरार है और इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिये हाल में वारंट जारी किया था।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने दो अरब डॉलर के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपये से अधिक की 11 संपत्ति कुर्क की हैं।केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि संपत्तियां ‘‘मोदी और उसके समूह की कंपनी मेसर्स फायरस्टार डायमंड एफजेडई की थीं और उनकी बाजार कीमत 77.9 लाख डॉलर यानी 56.8 करोड़ रुपये है।’’ 

नीरव मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है 

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया है।पिछले महीने एजेंसी ने मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित उनके दो अपार्टमेंट भी शामिल थे।एजेंसी सूत्रों ने बताया कि दुबई के अपने समकक्षों के साथ तालमेल करके इन संपत्तियों की कुर्की की कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिये ईडी को शीघ्र मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी कई अनुरोध पत्र मिलेंगे।उन्होंने बताया कि अनुरोध पत्र जारी होने के बाद भारत किसी आरोपी की विदेशी संपत्ति को कुर्क कर सकता है।

इंटरपोल ने नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया था 

मोदी इस साल की शुरूआत में देश का अब तक तक का सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से फरार है और इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिये हाल में वारंट जारी किया था। वहीं, भारत ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है, जहां आखिरी बार उसे देखा गया था।एजेंसी ने अब तक देश में मोदी और उसके परिवार की 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उसने भगोड़ा हीरा कारोबारी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने धन का शोधन किया और बैंकों की 6400 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डमी विदेशी कंपनियों को भेजी। ये कंपनियां उसके और उसके परिवार के सदस्यों के नियंत्रण में थीं।मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ पीएनबी की शिकायत के बाद विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत जांच की जा रही है। पीएनबी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से बैंक को 13000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया