लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः पीएम मोदी पर कांग्रेस का हमला, कहा-आपकी नाक के नीचे हो रही है धोखाधड़ी 

By IANS | Updated: February 15, 2018 18:25 IST

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री ने क्या किया? कुछ नहीं। वित्त मंत्रालय ने क्या किया? कुछ नहीं। वाणिज्यि मंत्रालय ने क्या किया? कुछ नहीं। वित्त मंत्रालय की वित्तीय खुफिया इकाई ने क्या किया? कुछ नहीं।"

Open in App

नई दिल्ली, 15 फरवरी। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि एक व्हिसिलब्लोअर ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा 11,500 करोड़ रुपये के बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर सरकार को 2016 में सर्तक किया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उसकी सूचना को नजरअंदाज किया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि व्हिसिलब्लोअर हरी प्रसाद ने जुलाई 2016 की शुरुआत में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और सरकार को स्वतंत्र भारत में '70 साल में सबसे बड़े बैंक लूट घोटाले' के बारे में बताया था।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री ने क्या किया? कुछ नहीं। वित्त मंत्रालय ने क्या किया? कुछ नहीं। वाणिज्यि मंत्रालय ने क्या किया? कुछ नहीं। वित्त मंत्रालय की वित्तीय खुफिया इकाई ने क्या किया? कुछ नहीं।"

उन्होंने कहा, "आप सत्ता में हैं और आपकी नाक के नीचे धोखाधड़ी हो रही है। आप क्या कर रहे थे और आरोपी को कैसे बच निकलने दिया? सच्चाई का सामना कीजिए और सवालों के जवाब दीजिए।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी सवाल किया कि जनवरी में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भगोड़ा अरबपति कारोबारी उनके साथ क्या कर रहा था।

उन्होंने कहा कि 'छोटा मोदी' (नीरव मोदी) अपने खिलाफ शिकायत के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर यात्रा कर रहा था।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह