लाइव न्यूज़ :

9PM 9 Minutes: दक्षिण भारत ने सबसे अधिक बंद की लाइटें, जानिए कैसी रही पॉवर सिस्टम ऑपरेशन स्थिति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 7, 2020 07:02 IST

पॉवर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात 9 बजे लोगों द्वारा लाइटें बंद करने से कुल 12452 मेगावॉट की मांग कम हुई.

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारत में सर्वाधिक 3286 मेगावॉट की मांग कम हुई। पश्चिम भारत में 3286 मेगावॉट, उत्तर में 3054, पूर्व में 2168 एवं उत्तर पूर्व के राज्यों में 537 मेगावॉट की मांग कम हुई.

कमल शर्मा नागपुर: रविवार की रात 9 बजे देशभर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लाइटें बंद कर कोरोना वायरस से छिड़े संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया. बिजली की मांग में आई कमी को आधार बनाकर यह निष्कर्ष निकाला जा रहा है. दक्षिण भारत के लोग इसमें सबसे आगे रहे क्योंकि वहां सर्वाधिक 3286 मेगावॉट की मांग कम हुई.

पॉवर सिस्टम ऑपरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात 9 बजे लोगों द्वारा लाइटें बंद करने से कुल 12452 मेगावॉट की मांग कम हुई. वैसे भी 13 हजार मेगावॉट बिजली की मांग कम होने की अपेक्षा थी. कार्पोरेशन ने सोमवार को देश के हालात पर रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार दक्षिण भारत में सर्वाधिक 3286 मेगवॉट मांग कम हुई.

इसके बाद पश्चिम भारत में 3286 मेगावॉट, उत्तर में 3054, पूर्व में 2168 एवं उत्तर पूर्व के राज्यों में 537 मेगावॉट की मांग कम हुई. रात ठीक 9 बजे मांग का कम होना इस बात का सबूत है कि लोगों ने बड़े पैमाने में अपने घरों की लाइटें बंद कीं. वैसे इस सूची में दक्षिण भारत के अव्वल आने पर आश्चर्य भी जताया जा रहा है.

कहा जा रहा था कि चूंकि दक्षिण भारत के राज्यों में केवल कर्नाटक में ही भाजपा का जनाधार है इसलिए वहां मोदी की अपील का अपेक्षाकृत कम असर दिखा. लेकिन दक्षिण भारत में मांग के गिरने से स्पष्ट संकेत मिल गए हैं कि जनता कोरोना से जंग में दलगत राजनीति से ऊपर उठ चुकी है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी