पानी हमें जीवन देता है?, आइए हम एक-एक बूंद को बचाए?, विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 09:05 IST2026-03-22T09:04:16+5:302026-03-22T09:05:09+5:30

विश्व जल दिवस के अवसर पर आइए हम एक-एक बूंद पानी के संरक्षण और उसके जिम्मेदार उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।

pm narendra modi world pani dawas Water sustains shapes our planet’s future World Water Day 22 march reaffirm our commitment conserve every drop see video | पानी हमें जीवन देता है?, आइए हम एक-एक बूंद को बचाए?, विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

file photo

Highlightsयह दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत तरीकों को अपनाते हैं।2030 तक सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।समान आवाज, नेतृत्व और अवसर दिए जाने पर जोर दिया गया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर पृथ्वी के भविष्य को आकार देने वाले इस आवश्यक जीवन तत्व के संरक्षण की अपील की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पानी हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर आइए हम एक-एक बूंद पानी के संरक्षण और उसके जिम्मेदार उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत तरीकों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व जल दिवस का एक प्रमुख उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य- छह को हासिल करना है, जिसका उद्देश्य 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 2026 के विश्व जल दिवस अभियान में परिवर्तनकारी और अधिकार आधारित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया गया है जिसमें महिलाओं को जल संबंधी निर्णयों में समान आवाज, नेतृत्व और अवसर दिए जाने पर जोर दिया गया है।

Web Title: pm narendra modi world pani dawas Water sustains shapes our planet’s future World Water Day 22 march reaffirm our commitment conserve every drop see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे