लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को राजनीतिक दलों के नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे संवाद

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:48 IST

गौरतलब है कि 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मुद्दे पर दो अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संकट से निपटने में विपक्षी दलों को भी साथ लेने की पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को ‘वीडियो कांफ्रेंसिंग’ के जरिये लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करें, जिनके संसद में पांच से अधिक सांसद हैं।

कोरोना वायरस संकट से निपटने में विपक्षी दलों को भी साथ लेने की पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को ‘वीडियो कांफ्रेंसिंग’ के जरिये लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद करें, जिनके संसद में पांच से अधिक सांसद हैं।

समझा जाता है कि इस बैठक में कोरोना वायरस संकट से जुड़े विभिन्न मुद्दों और देशव्यापी लॉकाडाउन पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मुद्दे पर दो अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था।

बहरहाल, संसद के दोनों सदनों में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ होने वाली बैठक के समन्वय का दायित्व संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और उनके सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल को दिया गया है।

समझा जाता है कि इस बैठक में कोविड-19 एवं लॉकडाउन के विभिन्न पहलुओं पर मोदी विभिन्न दलों के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

इस बैठक के लिये लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा तृणमूल कांग्रेस, बसपा, द्रमुक, बीजद, टीआरएस सहित कई अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है । बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय के शामिल होने की संभावना नहीं है । बैठक में राजग के सहयोगी दलों नेता भी

हिस्सा लेंगे । इस संवाद में सभी दलों के नेताओं को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के संबंध में विचार रखने और सुझाव देने का अवसर दिया जायेगा । सरकारी सूत्रों के अनुसार, इसमे प्रधानमंत्री विभिन्न दलों के नेताओं के साथ कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं और उनसे सहयोग मांग सकते है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग