24 अप्रैल को जम्मू का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 'पंचायती राज दिवस' पर पल्ली पंचायत से देश भर को करेंगे संबोधित

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 9, 2022 09:14 PM2022-04-09T21:14:34+5:302022-04-09T21:15:36+5:30

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि​​​​​​​ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर जम्मू-कश्मीर के पल्ली से देश की पंचायतों को संबोधित करेंगे।

pm Narendra Modi visit Jammu on April 24 and address panchayats country 'Panchayati Raj Diwas' Union Minister Dr Jitendra Singh | 24 अप्रैल को जम्मू का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 'पंचायती राज दिवस' पर पल्ली पंचायत से देश भर को करेंगे संबोधित

ग्रामीण क्षेत्रों और खेती के लिए उपयोगी नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Highlightsपल्ली पंचायत जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में है। राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। अंतरिक्ष और विज्ञान सहित छह केंद्रीय विभागों ने यात्रा के लिए हाथ मिलाया है।

जम्मूः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू का दौरा करेंगे और 'पंचायती राज दिवस' पर देश भर की पंचायतों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर जम्मू-कश्मीर के पल्ली से देश की पंचायतों को संबोधित करेंगे।

पल्ली पंचायत जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और विज्ञान सहित छह केंद्रीय विभागों ने यात्रा के लिए हाथ मिलाया है।

ग्रामीण क्षेत्रों और खेती के लिए उपयोगी नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पल्ली गांव के सभी 340 घरों में सौर ऊर्जा उपलब्ध करायी गयी है। मंत्री ने कहा, "इसे 20 दिनों में पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। गांव में 340 घर हैं और इसे 'कार्बन मुक्त गांव' के रूप में जाना जाएगा, जो लोगों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करेगा।"

सिंह, जो अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री भी हैं, ने कहा कि किसानों को यह दिखाने के लिए यहां एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी कि कैसे नई तकनीक खेती की गतिविधियों में उनकी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा, "जैसे ड्रोन का उपयोग सिंचाई, उर्वरकों और कीटनाशकों की बौछार में किया जाता है। इन सभी तकनीकों का उपयोग कैसे किया जाए, इस पर फिल्में दिखाई जाएंगी।"

Web Title: pm Narendra Modi visit Jammu on April 24 and address panchayats country 'Panchayati Raj Diwas' Union Minister Dr Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे