लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी राज्य सभा की कार्यवाही से गैरहाजिर रहे भाजपा सांसदों को लेकर नाराज, मांगी नामों की लिस्ट: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2021 14:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन भाजपा सांसदों को लेकर नाराजगी जताई है जो सोमवार को राज्य सभा की कार्यवाही से गायब थे।सूत्रों के अनुसार उन्होंने ऐसे सांसदों के नाम मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सोमवार को राज्य सभा कार्यवाही से गायब रहे भाजपा सांसदों के नाम मांगे: सूत्रसांसदों के गैरहाजिर होने पर मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने जताई नाराजगी।सूत्रों के अनुसार कम से कम 20 ऐसे सांसद थे जो सोमवार को राज्य सभा से गायब थे।

नई दिल्ली: संसद में सोमवार को कुछ बिलों के पास होने के दौरान कार्यवाही से गायब रहे भाजपा सांसदों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे नामों की लिस्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी खासकर राज्यसभा से कल गायब रहे सांसदों को लेकर नाराज हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया।

रिपोर्ट्स के अनुसार कई भाजपा सांसद गैरहाजिर थे। भाजपा ने कल ही अपने सभी राज्य सभा सांसदों को मंगलवार और बुधवार को मौजूद रहने का व्हिप जारी किया था। ऐसा आदेश कुछ अहम बिलों के पास कराए जाने की सरकार की कोशिशों को लेकर जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने प्रह्लाद जोशी को उन सभी की जानकारी देने को कहा है जो संसद में मौजूद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार कम से कम 20 ऐसे सांसद थे जो सोमवार को राज्य सभा से गायब थे। 

राज्य सभा में सोमवार को ही सरकार की ओर से ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्मस ऑर्डिनेंस 2021 पेश किया गया था। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने इस पर वोटिंग की मांग की थी। हालांकि इसे ध्वनिमत से पारित करा लिया गया। ये विधेयक लोकसभा में 3 अगस्त को पास हो चुका है। सरकार सोमवार को राज्य सभा में हंगामे के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 को भी मंजूरी दिलाने में कामयाब रही थी।

ओलंपिक में प्रदर्शन पर खिलाड़ियों की भी सराहना

भाजपा की संसदीय दल की बैठक में हाल में खत्म हुए ओलंपिक खेलों पर भी बात हुई। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर एक प्रेजेंटेशन भी रखा। सात ही मेडल जीतने वाले सात एथलीटों को सांसदों ने खड़े होकर सम्मान दिया।

पीएम मोदी ने इस दौरान सांसदों से अपने क्षेत्र में खेलों पर ध्यान देनें और ग्रामीण प्रतिभा को उभारने के लिए काम करने को कहा। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि खिलाड़ी स्कूल नहीं जाते हैं, ये विचार गलत है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रनरेंद्र मोदीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान