लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर अब तक हुए इतने करोड़ रुपये खर्च, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2018 07:58 IST

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम अपने कार्यकाल में अब तक कुल 165 दिन विदेश में रहे हैं। इसके साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि पीएम मोदी अपने 48 महीने के कार्यकाल में अबतक 41 देशों में दौरा कर चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्चों को लेकर विपक्ष ने लगातार सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच गुरुवार को आरटीआई के तहत पीएम मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्यौरा सामने आया है। इसके बाद से एक बार फिर विपक्षी दलों को पीएम पर उंगली उठाने का बहाना मिल गया है।  

ये भी पढ़ें: झारखंडः पत्थलगड़ी विवाद के बाद उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस के डर से गांव खाली कर भागे ग्रामीण 

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम अपने कार्यकाल में अब तक कुल 165 दिन विदेश में रहे हैं। इसके साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि पीएम मोदी अपने 48 महीने के कार्यकाल में अबतक 41 देशों में दौरा कर चुके हैं। उनकी इन सभी यात्रा पर 355 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। खबरों की मानें तो बेंगलुरु के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च की जानकारी मांग की थी। 

आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की अप्रैल 2015 में यूरोप के बाद कनाडा की यात्रा अबतक की सबसे मंहगी रही है।  इस दौरान 31 करोड़ रुपये से भी ज्यादा यानि कुल 31,25,78,000 रुपये खर्च हुए थे। 

ये भी पढ़ें: घाटकोपर विमान हादसे पर यूपी सरकार ने पल्ला झाड़ा, केंद्रीय मंत्रियों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वहीं दूसरी ओर भूटान का दौरा पीएम मोदी का अबतक का सबसे सस्ता दौरा रहा है।  जिसमे 2,45,27,465  रुपये खर्च हुए थे।  हालांकि पीएम मोदी के सभी विदेश दौरे का ब्यौरा पीएमओ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।  पीएमओ की वेबसाइट परमिली जानकारी के मुताबिक पीएम की 30 विदेश यात्रा चार्टर्ड फ्लाइट से हुई है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी