लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के लोग दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों में 2 हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे: मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 14:19 IST

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संतोष है कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा लाने का अवसर उन्हें और भाजपा को मिला है जब प्रधानमंत्री उदय योजना के माध्यम से लोगों को अपने घर और अपनी जमीन पर सम्पूर्ण अधिकार मिल सका।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढ़ाई जाती थीं।प्रौद्योगिकी की मदद से दिल्ली की 1,700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंडरी को चिह्नित करने का काम पूरा किया जा चुका है।

पीएम नरेन्द्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'आभार रैली' को संबोधित करते हुए कहा कि विविधता में एकता, भारत की विशेषता है।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संतोष है कि दिल्ली के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा लाने का अवसर उन्हें और भाजपा को मिला है जब प्रधानमंत्री उदय योजना के माध्यम से लोगों को अपने घर और अपनी जमीन पर सम्पूर्ण अधिकार मिल सका।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समस्याओं को लटकाकर रखना हमारी प्रवृत्ति नहीं है और न ही हमारा संस्कार है, पीएम उदय योजना दिल्ली की कच्ची कालोनियों के 40 लाख लोगों के जीवन में नया सवेरा लाने वाली है। विपक्षी कांग्रेस एवं आप पर परोक्ष निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वे खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने दिल्ली के सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में दो हजार से ज्यादा बंगले अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे।

मोदी ने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते थे तो तारीखें आगे बढ़ाई जाती थीं, बुलडोजर का पहिया कुछ समय के लिए रुक जाता था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती थी। लोगों को इस चिंता से मुक्त करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की ईमानदारी और नीयत इन लोगों ने कभी नहीं दिखाई। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि काफी कम समय में प्रौद्योगिकी की मदद से दिल्ली की 1,700 से ज्यादा कॉलोनियों की बाउंडरी को चिह्नित करने का काम पूरा किया जा चुका है। इतना ही नहीं 1,200 से ज्यादा कॉलोनियों के नक्शे भी पोर्टल पर डाले जा चुके हैं। ये लोग किस तरह अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये आपने पिछले हफ्ते भी देखा है।

जो बयान दिए गए, झूठे वीडियो, उकसाने वाली बातें कहीं, उच्च स्तर पर बैठे लोगों ने सोशल मीडिया में डालकर भ्रम और आग फैलाने का गुनाह किया है। आज दिल्ली में जो राज्य सरकार है, वो यहां की सबसे बड़ी समस्या से आंख मूंद कर बैठी है। ये समस्या है पीने के पानी की। इन लोगों के अनुसार पूरी दिल्ली में हर जगह बिसलरी जैसा साफ पानी मिलता है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे