लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर्स डे पर बोले पीएम मोदी, देश आपको सलाम करता है, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शेयर किया ये खास वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 1, 2020 10:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने आज डॉक्टर्स डे (Doctors’ Day) के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने डॉक्टर्स डे पर कहा- कोरोना वायरस के खिलाफ जो डॉक्टर फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।

नई दिल्ली:डॉक्टर्स डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्यकर्मियों को भगवान का रूप बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत डॉक्टरों को सलाम करता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर्स डे पर एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में जो स्वास्थ्यकर्मी शानदार लड़ाई लड़ रहे हैं, देश उन्हें सलाम करता है।

पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहते दिख रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में अस्पताल में जो सफेद कपड़े पहनकर हमारी सेवा कर रहे हैं, वो ईश्वर का ही रूप हैं। वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, अगर मां हमें जन्म देती है, तो कई बार डॉक्टर पुनर्जन्म देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, स्वास्थ्यकर्मी अपने जीवन को खतरे में डालकर, हमारा जीवन बचा रहे हैं। डॉक्टर जीवन बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते हैं। 

अमित शाह ने कहा- फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों को सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ आज जो डॉक्टर फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं। देश को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।'' 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, डॉक्टर्स डे पर, मैं सभी डॉक्टरों का आभारी हूं, जो कोविड-19 काल में भी उम्मीद को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

राहुल गांधी आज इस मौके पर कई स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे संवाद भी करेंगे। जो कांग्रेस के पेज पर लाइव होगा। डॉक्टर डे के मौके पर भारतीय ​नर्सों से बात करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि सरकारें इस धारणा को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं कि समस्या उतनी भी बुरी नहीं जितनी दिख रही है। लेकिन मेरा मानना है कि हमें समस्या का सामना करना होगा इसलिए हमें समस्या को स्वीकारना चाहिए। 

भारत में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट: 5 लाख 85 हजार 493 मामले, 17,400 मौतें

भारत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आज (1 जुलाई) के ताजा अपडेट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 507 मौतें हुईं और 18,653 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 है। जिनमें 2,20,114 एक्टिव केस हैं और 3,47,979 ठीक ठीक हो चुके हैं। 17,400 लोगों की देश में कोरोना से मौत हुई है। 

 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 30 जून (कल) तक कुल 86,26,585 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें से 2,17,931 सैंपल कल टेस्ट किए गए है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडॉक्टरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां