लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी, मित्र अफगानिस्‍तान चार दिन के बाद अपनी आजादी का जश्‍न मनाएगा और यह 100वां साल है

By भाषा | Updated: August 15, 2019 16:19 IST

गौरतलब है कि अफगानिस्तान 19 अगस्त, 1919 को आजाद हुआ था। अगले सप्ताह से काबुल में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। अफगानिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ते साझा करने वाले भारत ने युद्ध प्रभावित देश के पुनर्निर्माण में कई तरीकों से सहयोग किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार को उसे बधाई दी। आजादी के 100 साल पूरा होने के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार को उसे बधाई दी।

मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी, हमारा एक अच्‍छा मित्र अफगानिस्‍तान चार दिन के बाद अपनी आजादी का जश्‍न मनाएगा और यह उनकी आजादी का 100वां साल है। मैं आज लाल किले से अफगानिस्‍तान के मेरे मित्रों को, जो चार दिन के बाद आजादी के 100 साल पूरे होने का उत्‍सव मनाने जा रहे हैं, अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।’’

गौरतलब है कि अफगानिस्तान 19 अगस्त, 1919 को आजाद हुआ था। अगले सप्ताह से काबुल में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। अफगानिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ते साझा करने वाले भारत ने युद्ध प्रभावित देश के पुनर्निर्माण में कई तरीकों से सहयोग किया है।

भारत में अफगानिस्तान के राजनयिक ताहिर कादरी ने गत पांच अगस्त को ‘फॉरेन करेस्पांडेट क्लब ऑफ साउथ एशिया’ के साथ बातचीत में कहा था कि आजादी के 100 साल पूरा होने के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी