लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया रक्षा क्षेत्र में आयात में कटौती पर बल, ‘मेक इन इंडिया’ पर दिया जोर

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने एवं उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने एवं उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए...पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने एवं उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने भारत में मजबूत एवं आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग सुनिश्चित करने के लिए संभावित सुधारों पर चर्चा करने के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

यह उद्योग सशस्त्र बलों की लघु एवं दीर्घकालिक आवश्यकताओं को पूरा करता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मोदी ने कोविड-19 की पृष्ठभूमि में अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किए जाने की पहलों पर चर्चा की।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

इस बैठक में आयुध कारखानों की कार्यप्रणाली में सुधार, खरीद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, संसाधन आवंटन पर ध्यान केंद्रित करने और अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई।

इस दौरान अहम रक्षा प्रौद्योगिकियों में निवेश आकर्षित करने एवं निर्यात को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मोदी ने आत्मनिर्भरता एवं निर्यात के दोहरे उद्देश्य को पूरा करते हुए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी से भारत को रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्रों में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल करने पर जोर दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारइंडियामेक इन इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं