लाइव न्यूज़ :

'भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब दिया", म्यूनिख में भारतीय लोगों के बीच बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 19:44 IST

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में, पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत को बताया मदर ऑफ डेमोक्रेसीपीएम ने कहा- डिजिटल टेक्नॉलोजी में भारत अपना परचम लहरा रहा है

म्यूनिख: जी7 सम्मेलन के लिए जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में, पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है। उन्होंने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी में, डिजिटल टेक्नॉलोजी में भारत अपना परचम लहरा रहा है।

अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99% से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है। 

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने कहा, आज भारत में 90% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं। 95% वयस्क ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज़ ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले साल हमने अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात किया है। ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे निर्माताओं नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा, जलवायु परिवर्तन, आज ये भारत में केवल सरकारी नीतियों का मुद्दा नहीं है। भारत का युवा EV और ऐसी ही दूसरी जलवायु के पक्ष में टेक्नॉलोजी में निवेश कर रहा है। सतत जलवायु प्रथाएं आज भारत के सामान्य से सामान्य मानव के जीवन का हिस्सा बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां