लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की घोषणा, इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिवारों को मिलेेंगे 10-10 लाख

By स्वाति सिंह | Updated: April 3, 2018 13:04 IST

गृह राज्यमंत्री वी के सिंह ने इराक में मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों के अवशेष परिजनों को सौंप दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उत्तरी इराक में बंधक बनाकर मारे गए भारतीय मजदूरों के शव के अवेशष सोमवार को स्वदेश लाया गया हैं। इन्हें रविवार को बगदाद में भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया था। विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने मोसुल की उड़ान भरने से पहले बताया था कि एक केस अभी भी पेंडिंग है इसलिए 38 शव की स्वदेश वापस लाए जाएंगे। भारत आने के बाद शवों को लेकर वी के सिंह अमृतसर और पटना जाकर उनके परिजनों को सौंपा।इराक में मारे गए लोगों के अवशेष परिजनों के सुपुर्द, दिल्ली लौटे वीके सिंह ने कही ये बातें

इराक के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया था कि सभी 39 भारतीयों के शवों को बगदाद के फोरेसिंक साइंस विभाग के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर में एक फ्रीजर में रखा गया था।  बता दें कि सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में जानकारी दी थी कि इराक के बदूश में एक टीले में शवों के होने की सूचना मिलने के बाद जब उसकी जाँच हुई तो वहाँ बहुत बड़ी संख्या में दफनाए गए शव मिले। इन शवों में ही उन भारतीयों के शव भी थे जिन्हें इस्लामिक स्टेट ने बंधक बनाया था।वीके सिंह ने कहा- गैर-कानूनी तरीके से इराक गए थे मारे गए 39 भारतीय, कहीं नहीं मिला रिकॉर्ड

गौरतलब है कि गृह राज्यमंत्री वी के सिंह ने इराक में मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों के अवशेष परिजनों को सौंप दिया है। अमृतसर और पटना के दौरे पर दिल्ली लौटे वी के सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में राजनीति करने की कोशिश की है। उन्हें हर चीज में नकारात्मकता दिखाई देती है। देश और गरीब से जुड़े मसलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। सिंह ने पत्रकारों से कहा कि इराक में मारे गए बिहार के छह लोगों में से पांच के डीएनए का शत प्रतिशत मिलान हो गया है और राजू यादव नाम के व्यक्ति के डीएनए मिलान पूरी तरह नहीं हो सका है। उसके लिए दोबारा सैंपल भेजे गए हैं।इराक से भारत लाए गए 38 भारतीयों के शव, परिजनों ने लेने से किया इनकार, रखी ये माँग

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइराक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया