लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं पीएम मोदी?, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-युद्ध विराम क्यों

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2025 16:59 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराया है, भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की कि प्रधानमंत्री को देश के सामने स्पष्ट सफाई देनी चाहिए।सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जब संविधान लागू हुआ, तो वह सभी के लिए समान है।अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को लेकर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।

पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करने की जरूरत थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर युद्ध विराम क्यों कर लिया? सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति से डरते हैं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान की पिटाई होनी चाहिए थी, तब ट्रंप के कहने पर युद्ध विराम क्यों कर लिया गया? अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम उन्होंने कराया है, जिससे भारत की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस मामले पर देश के सामने स्पष्ट सफाई देनी चाहिए। जब उनसे(सुब्रमण्यम स्वामी) पूछा गया कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा के लिए विश्व के अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजा है तो उन्होंने इसे बेकार करार देते हुए कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है।

ये लोग मौज करने गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इस मामले का जानकार हो। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को अमेरिका भेजे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि शशि थरूर को अमेरिका क्यों भेजा गया? उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की है। इसके अलावा वक्फ संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जब संविधान लागू हुआ, तो वह सभी के लिए समान है।

मुसलमानों को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। संविधान के दायरे में सभी को समान अधिकार और कर्तव्य निभाने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों और फैसलों पर पारदर्शिता बरतनी चाहिए। खास तौर पर पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को लेकर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकापाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर