लाइव न्यूज़ :

बजट के बाद ममता के बंगाल में जाकर बोले पीएम मोदी, भीड़ देखकर समझा हिंसा पर क्यों उतर आई हैं दीदी?

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 2, 2019 13:17 IST

प्रधानमंत्री मोदी बजट पेश होने के बाद पहली रैली के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां दुर्गापुर और ठाकुरनगर में सभा को संबोधित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, पेश हुआ 2019 का अंतरिम बजट तो सिर्फ एक ट्रेलर था।पीएम मोदी ने कहा- ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी बजट पेश होने के बाद पहली रैली के लिए पश्चिम बंगाल के जिला दुर्गापुर में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने ठाकुरनगर और दुर्गापुर में सभा को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, रैली की भीड़ देखकर मुझे समझ आ रहा है कि दीदी(ममता बनर्जी) हिंसा पर क्यों उतर आई हैं?

पीएम मोदी ने कहा- ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांव की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था। यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है। 

पीएम दी ने कहा, 'हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वालें लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं।'

अंतरिम बजट 2019 पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कल बजट में जो घोषणाएं की गई है उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।''

पीएम मोदी ने कहा, पेश हुआ 2019 का अंतरिम बजट तो सिर्फ एक ट्रेलर था। चुनाव के बाद जीतकर जब हमारी सरकार फिर से पूरा बजट पेश करेगी तो देखिएगा हम किसानों को कितना फायदा पहुंचाते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां