लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का 7-8 जुलाई को 4 राज्यों का दौरा, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2023 22:09 IST

पीएम मोदी पांच शहरों - रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के दौरान वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पांच शहरों - रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेंगेदौरे के दौरान वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार राज्यों का दौरा करेंगे। वह 7-8 जुलाई को छत्तीसगढ़, यूपी, तेलंगाना और राजस्थान। भारत सरकार के सूत्र ने एएनआई को इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी पांच शहरों - रायपुर, गोरखपुर, वाराणसी, वारंगल और बीकानेर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के दौरान वह लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लगभग 50 परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 7 जुलाई को पीएम मोदी दिल्ली से रायपुर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर जाएंगे जहां गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। गोरखपुर से पीएम मोदी वाराणसी जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं 8 जुलाई को पीएम मोदी वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल और फिर राजस्थान के बीकानेर के दौरे पर जाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी तीन राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए पीएम मोदी का यह प्रस्तावित दौरा बीजेपी के लिए काफी अहमियत रखता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानउत्तर प्रदेशतेलंगानाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां