लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2019 20:53 IST

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार को कहा कि मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान यहां साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में आयोजित एक समारोह में 20 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में संबंधित घोषणा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर होंगे और 20 हजार से अधिक सरपंचों की मौजूदगी में समूचे देश को खुले में शौचमुक्त घोषित करेंगे।दो अक्टूबर को अहमदाबाद में साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में होने वाले आयोजन में विश्वभर से हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार को कहा कि मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान यहां साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में आयोजित एक समारोह में 20 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में संबंधित घोषणा करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन ग्राम प्रधानों में से लगभग 10 हजार गुजरात से तथा अन्य 10 हजार देश के अन्य हिस्सों से होंगे। पटेल ने कहा कि विश्वभर से विभिन्न हस्तियों के भी इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दो अक्टूबर का दिन समूचे देश में स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उस दिन हमारे प्रधानमंत्री गुजरात दौरे पर होंगे और 20 हजार से अधिक सरपंचों की मौजूदगी में समूचे देश को खुले में शौचमुक्त घोषित करेंगे।’’ भाजपा नेता ने कहा कि जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए दो अक्टूबर को अहमदाबाद में साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में होने वाले आयोजन में विश्वभर से हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

पटेल ने कहा कि समारोह में गांधीवादी संस्थानों से जुड़े लोगों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, छात्रों, शिक्षाविदों और ग्राम स्तर के सफाईकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से आने वाले 10 हजार ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े डांडी स्मारक तथा महात्मा मंदिर जैसे स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सम्मान व्यक्त करने ग्राम प्रधान नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने भी जाएंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारगुजरातमहात्मा गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है