लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी प्रतिमा का केदारनाथ में किया अनावरण, कहा- सब कुछ त्याग उन्होंने एक सशक्त परंपरा खड़ी की

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 11:23 IST

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, श्री आदि शंकराचार्य ने पवित्र मठों के साथ चार धामों की भी स्थापना की। उन्होंने सब कुछ त्याग कर देश, समाज और मानवता के लिए जीने वालों के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, आज आप श्री आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन स्थापना के साक्षी बन रहे हैंआदि शंकराचार्य ने पवित्र मठों के साथ चार धामों की भी स्थापना कीः पीएम मोदीअयोध्या में भगवान राम का मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है। अयोध्या को उसका गौरव सदियों के बाद वापस मिल रहा हैः पीएम

देहरादूनः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वज़नी प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री आज करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। गौरतलब है कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पांचवीं बार केदारनाथ गए हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज आप श्री आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन स्थापना के साक्षी बन रहे हैं। यह भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का बहतु अलौकिक दृश्य है। उन्होंने आगे कहा कि कई साल पहले केदारनाथ धाम में त्रासदी आई थी। मैंने अपनी आंखों से उस तबाही को देखा था। लोग सोचते थे कि हमारा केदारनाथ धाम फिर से उठ खड़ा होगा क्य़ा? लेकिन मेरे अंदर की आवाज़ कह रही थी कि केदारनाथ धाम पहले से अधिक आन, बान और शान के साथ खड़ा होगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, श्री आदि शंकराचार्य ने पवित्र मठों के साथ चार धामों की भी स्थापना की। उन्होंने सब कुछ त्याग कर देश, समाज और मानवता के लिए जीने वालों के लिए एक सशक्त परंपरा खड़ी की। उन्होंने, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है। अयोध्या को उसका गौरव सदियों के बाद वापस मिल रहा है। दो दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव आयोजन को पूरी दुनिया ने देखा। भारत का प्रचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा आज हम उसकी कल्पना कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम से जुड़े जितने भी तीर्थ स्थान है उनको जोड़कर पूरा सर्किट बनाने का काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है। विश्वनाथ धाम का कार्य भी तेजी से हो रहा है

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा