लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने शी चिनपिंग के स्वागत में अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषाओं में ट्वीट किया, कहा- भारत में आपका स्वागत है

By भाषा | Updated: October 11, 2019 16:42 IST

उन्होंने चिनपिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी चिनपिंग की अगवानी करेगा।इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने की आशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया।

उन्होंने चिनपिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा।

इससे पहले मोदी ने आज सुबह चिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए अपने चेन्नई पहुंचने की जानकारी देते हुए तीनों भाषाओं में ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई पहुंचा हूं। मैं तमिलनाडु की महान भूमि पर आकर खुश हूं जो अपनी अद्भुत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जानी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी चिनपिंग की अगवानी करेगा। इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे, ऐसी आशा है।’’ हाल ही में मोदी तमिल भाषा पर बहुत जोर दे रहे हैं जो सितंबर में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान इस भाषा में उनके भाषणों में तथा इस भाषा के बारे में बात करने से साफ जाहिर हुआ।

मोदी ने शुक्रवार को चीन की भाषा मंडारिन में भी ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के साथ अपनी अनौपचारिक शिखर वार्ता से पहले अपने पूर्वी पड़ोसी देश तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीजी जिनपिंगतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया