लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी 8 को मालदीव, 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे, दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद पहला विदेश दौरा

By भाषा | Updated: June 3, 2019 18:38 IST

विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8-9 जून को मालदीव की सरकारी यात्रा पर जायेंगे । वे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद नरेन्द्र मोदी का यह पहला विदेश दौरा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर भी जायेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8-9 जून को मालदीव की सरकारी यात्रा पर जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर 8-9 जून को मालदीव जायेंगे। वे 9 जून को श्रीलंका भी जायेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8-9 जून को मालदीव की सरकारी यात्रा पर जायेंगे । वे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद नरेन्द्र मोदी का यह पहला विदेश दौरा होगा। मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय आदान प्रदान में नई गति को परिलक्षित करती है। इससे पहले राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर 2018 में भारत के सरकारी दौरे पर आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी की आसन्न मालदीव यात्रा के दौरान दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों में हाल के समय में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, दोनों देश अपने खास संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के मकसद से साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को श्रीलंका की यात्रा पर भी जायेंगे। वह श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, मालदीव और श्रीलंका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और सागर सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

गौरतलब है कि सागर सिद्धांत का आशय ‘क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा एवं विकास’ है । यह सागर के जरिये आर्थिक समृद्धि हासिल करने के भारत के वृहद प्रयास का हिस्सा है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीश्रीलंकामालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह