लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने गुजरात के लिए खोला सौगातों का पिटारा, 2022 के चुनावों पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2021 18:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए उद्घाटन किया, गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में एक्वेटिक्स और रोबोटिक्स गैलरी के साथ ही नेचर पार्क का भी उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कियाअहमदाबाद में साइंस सिटी में एक्वेटिक्स,रोबोटिक्स गैलरी का भी किया उद्घाटन 2022 में होने हैं गुजरात में चुनाव

पीएम मोदी ने गुजरात के लिए आज सौगातों का पिटारा खोल दिया, वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए पीएम मोदी ने रेलवे की कई प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत के साथ ही गुजरात साइंस सिटी में एक्वेटिक्स और रोबोटिक्स गैलरी तथा नेचर पार्क का भी उद्घाटन किया।

पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का भी पीएम मोदी ने आज उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह वही रेलवे स्टेशन है जहां प्रधानमंत्री मोदी बचपन में चाय बेचते थे। वडनगर स्टेशन की इमारत को पत्थर की नक्काशी का इस्तेमाल कर डिजाइन किया गया है, गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है। 

पीएम मोदी ने गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया, स्टेशन को आधुनिक हवाई अड्डों के समान विकसित किया गया हैं, स्टेशन में 318 कमरों वाले पांच सितारा होटल का भी पीएम ने आज शुभारंभ किया।

पीएम मोदी ने गांधीनगर - वाराणसी सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस और गांधीनगर - वरेठा मेमू को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया इसके एलावा प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में एक्वेटिक्स और रोबोटिक्स गैलरी के साथ ही नेचल पार्क का भी उद्घाटन किया।

गौरतलब है कि गुजरात में नवंबर 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने पीएम मोदी के गृह राज्य में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था इसलिए पीएम मोदी इस बार कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते।

टॅग्स :मोदीमोदी सरकारगुजरातवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं