लाइव न्यूज़ :

सोलापुर में गरजे पीएम, कहा- मोदी दूसरी मिट्टी का बना है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 13:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोलापुर में रैली कहा कि मोदी दूसरी मिट्टी का बना है। उन्होंने कई और मामलों पर अपनी राय रखी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, पिछली बार जब मैं सोलापुर आया था तो मैंने कहा था कि यहां की बिजली, सड़क और पानी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास किये जायेंगे और आज मुझे खुशी है कि इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहें है।उन्होंने कहा, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण पर मुहर लगाकर 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को और मजबूत किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोलापुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, देश में आरक्षण के नाम पर कुछ लोगों द्वारा झूठ फैलाया जाता था कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम कर दिया जाएगा लेकिन हमनें कुछ कम किए बिना अतिरिक्त 10% आरक्षण देकर सबके साथ न्याय करने का काम किया है।

कहीं मिशेल मामा की सौदेबाज़ी से ही वो डील रुक तो नहीं गई थी? 

उन्होंने कहा, इन तमाम सवालों का जवाब जांच एजेंसियां तो ढूंढ ही रही हैं, देश की जनता भी जवाब मांग रही है। बिचौलियों के जो भी हमदर्द हैं, उनको देश की सुरक्षा से किए गए खिलवाड़ का जवाब देना ही होगा।

उन्होंने कहा, मैं अख़बारों में देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के जिस बिचौलिए को विदेश से लाया गया है, वो सिर्फ हेलिकॉप्टर वाली डील में ही शामिल नहीं था।

उन्होंने कहा, बल्कि पहले की सरकार के समय फ्रांस से लड़ाकू विमान का जो सौदा किया जा रहा था, उसमें भी उसकी भूमिका थी।

पहले बिचौलिए मलाई खाते थे, वो अब बंद हो गया है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, चोरी और लूट करने वालों की दुकानों पर ताले लग गए हैं और गरीबों के हक का पैसा अब सीधे गरीबों के पास जा रहा है।

जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब 2004 से 2014 के बीच शहरी गरीबों के लिए 13 लाख घर बनाने का फैसला कागजों पर हुआ। इसमें से घर बने सिर्फ 8 लाख।

उन्होंने कहा, हमारे 4.5 साल में 70 लाख घरों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अब तक 14 लाख घर बनकर तैयार हैं।

जो सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगे थे, ऐसे बड़े-बड़े दिग्गजों को टैक्स चोरी से लेकर रक्षा सौदों में रिश्वतखोरी के जवाब देने पड़ रहें है : पीएम मोदी

उन्होंने कहा, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण पर मुहर लगाकर 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को और मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा, नये भारत में नयी व्यवस्थाओं के निर्माण का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है, जिस स्तर पर और जिस गति से देश में काम हो रहा है उससे सामान्य जीवन को आसान बनाने में भी तेजी आयी है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मां भारती के बेटे-बेटियों, भारत माता की जय बोलने वालों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा, कल लोकसभा में एक ऐतिहासिक बिल पास हुआ। सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण पर मुहर लगाकर सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को और मजबूत करने का काम किया गया। हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिले और अन्याय की भावना खत्म हो इस संकल्प के साथ हम जनता के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा, पिछली बार जब मैं सोलापुर आया था तो मैंने कहा था कि यहां की बिजली, सड़क और पानी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रयास किये जायेंगे और आज मुझे खुशी है कि इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहें है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया