'आज का बजट ऐतिहासिक', पीएम मोदी बोले- हम जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2026 14:25 IST2026-02-01T14:25:39+5:302026-02-01T14:25:43+5:30

Union Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की तारीफ़ करते हुए इसे ऐतिहासिक और विकसित भारत 2047 के लिए एक रोडमैप बताया।

PM Modi says Today budget 2026 is historic we will soon become the third largest economy in the world | 'आज का बजट ऐतिहासिक', पीएम मोदी बोले- हम जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे

'आज का बजट ऐतिहासिक', पीएम मोदी बोले- हम जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे

Union Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और देश में बढ़ते अवसरों को दिखाता है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की लगातार नौवीं बार बजट पेश किया। पीएम ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट "अपार अवसरों के हाईवे" की तरह है, जो आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की नींव को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं; हम जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। दोस्तों, जिस सुधार की रफ्तार पर भारत आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

Web Title: PM Modi says Today budget 2026 is historic we will soon become the third largest economy in the world

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे