लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को मशीने देने को प्राथमिकता दी जाए

By भाषा | Updated: November 7, 2019 06:27 IST

खेतों से पराली हटाने वाली मशीनें बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने यह निर्देश मल्टीमीडिया मंच ‘प्रगति’ की बैठक में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह पराली जलाने से रोकने के लिए उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसानों को मशीनें देने को प्राथमिकता दें। मोदी का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के एक दिन बाद आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह पराली जलाने से रोकने के लिए उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसानों को मशीनें देने को प्राथमिकता दें। मोदी का यह बयान उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के एक दिन बाद आया है।

खेतों से पराली हटाने वाली मशीनें बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने यह निर्देश मल्टीमीडिया मंच ‘प्रगति’ की बैठक में दिया। मंगलवार को मोदी को प्रदूषण की स्थिति से अवगत कराया गया था।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा नियमित आधार पर प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बयान में कहा गया है,‘‘ प्रधानमंत्री ने पराली जलाने के मुद्दे पर कृषि मंत्रालय को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों को ऐसा करने से रोकने के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।’’

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि यह करोड़ों लोगों के जीवन और मृत्यु का सवाल है, लेकिन यह ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि अधिकारियों को गरीबों की कोई चिंता नहीं है, उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रगति की बैठक में बुधवार को 16 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर से संबंधित 61,000 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं की समीक्षा की गई। आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के दौरान मोदी को 49 कामकाजी संकेतक पर आधारित डैशबोर्ड के बारे में जानकारी दी गई।

मोदी ने इसे राष्ट्रीय सेवा का कार्य बताया और आदिवासी बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केन्द्रित करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पिछड़े जिलों को राष्ट्रीय औसत तक लाने की समयसीमा निर्धारित करने की जरूरत पर और ऐसे जिलों में युवा अधिकारियों की तैनाती पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय कृषि बाजार मंच की प्रगति से अवगत कराया गया।

बयान में कहा गया ई-भुगतान अब सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में दो एकीकृत ई-मंडियों के विकास की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मोदी ने ढांचागत संपर्क परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसमें कटरा-बनिहाल रेलवे लाइन भी शामिल है। उन्होंने परियोजना को अगले साल तक पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। पूर्वोत्तर की कई परियोजनाओं जैसे आइजोल-तुईपांग राजमार्ग परियोजना के चौड़ीकरण और उन्नयन पर भी चर्चा की गई।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं