लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: November 19, 2019 10:02 IST

इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमुखर्जी, मनमोहन और सोनिया ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलिकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा को याद करते हुए ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।

मुखर्जी, मनमोहन और सोनिया ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘शहादत सब कुछ खत्म नहीं करती, यह केवल एक शरुआत है... विश्व राजनीति में अलग पहचान, लौह इरादों से परिपूर्ण, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन ।’’

टॅग्स :इंदिरा गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे