लाइव न्यूज़ :

इस बार बीजेपी अध्यक्ष ने किया नए मंत्रियों को कॉल, कहा-हैलो मैं अमित शाह बोल रहा हूं...

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2019 15:53 IST

उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 4.30 बजे तक मंत्रियों के नाम पर तस्वीर साफ हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण करना है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कई नेताओं को गुरुवार को अमित शाह का फोन कॉल आया शाह कॉल कर नेताओं से कह रहे थे की वह मोदी टीम का हिस्सा हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शाम 4.30 बजे पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास पर अपने नए मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इसी बीच बताया जा रहा है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के कई नेताओं को गुरुवार को अमित शाह का फोन कॉल आया, जिसमें शाह कॉल कर नेताओं से कह रहे थे की वह मोदी टीम का हिस्सा हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीवी सदानंद गौड़ा ने बताया  'मुझे अमित शाह का फोन आया। उन्होंने कहा कि मैं शाम 5 बजे पीएम के घर पर और 7 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना चाहिए। 5 बजे पीएम ने कैबिनेट और अन्य मंत्रिस्तरीय सहयोगियों के साथ चाय पीकर फिर हम शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे'

एएनआई के मुताबिक, बैठक के बाद अमित शाह की कॉल नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, मंसुख लाल मंडाविया और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर के पास आईं।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट में ये नाम भी शामिल

अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, वीके सिंह, रामविलास पासवान जैसे नाम भी शामिल हैं, जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना पक्का माना जा रहा है। खासकर स्मृति ईरानी को भी अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

वित्त मंत्रालय किसे मिलेगा?

यह देखना दिलचस्प होगा। अरुण जेटली ने एक दिन पहले बुधवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए साफ कर दिया वे इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी ने भी जेटली की चिट्ठी के बाद बुधवार शाम उनसे मुलाकात की। इन सबके बीच कई सूत्र अमित शाह को वित्त मंत्रालय का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। 

बीजेपी के सहयोगी दलों की बात करें तो शिवसेना ने अरविंद सावंत का नाम सामने रख दिया है। शिवसेना की ओर से मोदी मंत्रिमंडल में वह शामिल होंगे। दूसरी ओर, एलजेपी से राम विलास पासवान का नाम भी तय है। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट में दो पोस्ट मांगी है। अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल या उनके पति सुखबीर बादल को जगह दी जा सकती है।  

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया