लाइव न्यूज़ :

PM Modi Visit Varanasi: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, 2200 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2025 10:23 IST

PM Modi Visit Varanasi:प्रधानमंत्री मोदी रामकुंड, मंदाकिनी, शंकुलधारा और अन्य सहित विभिन्न कुंडों में जल शुद्धिकरण और रखरखाव कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे।

Open in App

PM Modi Visit Varanasi:  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे और यहां लगभग 2,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “काशी में मेरे परिवारजनों के लिए कल, दो अगस्त, बहुत ही विशेष दिन है। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करूंगा।

इस अवसर पर मुझे पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।” अधिकारियों ने बताया कि शहर में वीवीआईपी आवाजाही के मद्देनजर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाकर्मियों की बहुस्तरीय तैनाती की गई है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी लगभग 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं कई क्षेत्रों - बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत आदि से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र में स्मार्ट वितरण परियोजना और बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने के तहत विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखेंगे। मोदी सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया