लाइव न्यूज़ :

जम्मू ड्रोन हमले के बाद पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ अजीत डोभाल भी रहे मौजूद

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 21:01 IST

जम्मू वायुसेना बेस पर ड्रोन हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू ड्रोन हमले को लेकर पीएम मोदी के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह और अजीत डोभाल भी शामिल रहे। करीब दो घंटे तक जम्मू हमले से बाद की स्थितियों पर मंथन किया गया। 

जम्मू वायुसेना बेस पर ड्रोन हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। बैठक में जम्मू हमले के बाद सामने आई स्थितियों को लेकर करीब दो घंटे तक मंथन किया गया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मीटिंग में रक्षा क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने को लेकर भी काफी देर तक बातचीत की गई। 

जम्मू के वायुसेना बेस पर ड्रोन हमला और उसके बाद अन्य जगहों पर भी ड्रोन देखे गए थे। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू से विस्फोटक बरामद किया था और आतंकियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की थी। हालांकि यह बताता है कि आतंकवादी फिर से सक्रिय हो रहे हैं और एक बार फिर वे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। जिसने सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। 

दूसरी ओर आतंकियों ने जम्मू वायुसेना बेस पर जो हमला किया है, वह पहला ड्रोन हमला माना जा रहा है। इसे लेकर भी माना जा रहा है कि आतंकवादी अब बड़े पैमाने पर ऐसे हमले कर सकते हैं। साथ ही यह उनके तकनीक की ओर शिफ्ट होने का भी संकेत है। 

संयुक्त राष्ट्र में उठाया मामला

भारत ने जम्मू के एयरबेस पर हमले का मामला संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया है। भारत ने कहा कि सामरिक और वाणिज्यिक संपत्तियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की संभावना को वैश्विक समुदाय को गंभीरता से लेने की जरूरत है। 

टॅग्स :मोदीमोदी सरकारअमित शाहराजनाथ सिंहअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच