लाइव न्यूज़ :

ममता की महारैली पर पीएम मोदी- वाह क्या सीन है, जनता का पैसा लूटने से रोका तो 'महाग‍ठबंधन' बना रहे हैं

By भाषा | Updated: January 19, 2019 17:29 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली का आवाहन किया था। ममता बनर्जी की अगुवाई में करीब 20 बीजेपी विरोधी पार्टियां मंच साझा करेंगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा बनाए जा रहे महाग‍ठबंधन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों का मेल है जिन्हें उन्होंने भारत को लूटने से रोका है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी रैली को भी निशाने पर लिया। मोदी ने कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी कार्रवाई ने कुछ लोगों को नाराज किया क्योंकि मैंने उन्हें सार्वजनिक धन लूटने के रोक दिया। उन्होंने ही ‘महाग‍ठबंधन’ बनाया है।”  उन्होंने कहा, “बंगाल में, भाजपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन वे हमसे इतना डरे हुए हैं कि वे कह रहे हैं ‘बचाओ’।” उन्होंने कहा, “जो लोग लोकतंत्र का दम घोंटने में शामिल थे जब वे उसे बचाने की बात करें तो लोग कहेंगे ‘वाह क्या बात है’।” बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के संबोधन में ये बाते कही। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।  एल एंड टी ने 2017 में भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया था।कंपनी ने इन तोपों के निर्माण के लिए सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र में आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स देश के निजी क्षेत्र के दायरे में आने वाला पहला ऐसा केंद्र है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोलकाताममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत