लाइव न्यूज़ :

गर्भ में पल रहे भ्रूण के दिल की केवल 90 सेकेंड में सफल सर्जरी! एम्स में डॉक्टरों ने किया कमाल, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

By आजाद खान | Updated: March 16, 2023 12:51 IST

ऐसे में इस सफल सर्जरी पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 'मैं @AIIMS_NewDelhi के डॉक्टरों की टीम को 90 सेकंड में एक भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल पर सफल दुर्लभ प्रक्रिया करने के लिए बधाई देता हूं। बच्चे और मां की सलामती के लिए मेरी प्रार्थना।'

Open in App
ठळक मुद्देइस पर पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने डॉक्टरों को बधाई दी है। एम्स के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे भ्रूण के दिल की केवल 90 सेकेंड में सफल सर्जरी की है।इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी जिसमें जरा सी गलती से बच्चे की जान भी जा सकती थी।

नई दिल्ली: महिला का दुर्लभ ऑपरेशन कर उसे और उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण को बचाने के लिए पीएम मोदी ने एम्स के डॉक्टरों की तारीफ की है। पीएम मोदी ने इस सर्जरी पर खुशी जताते हुए इस पर गर्व करने की बात कही है। यही नहीं इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी ट्वीट कर इन डॉक्टरों को बधाई दी थी। 

बता दें कि एक महिला काफी सालों से बहुत परेशान थी। हर बार उसके गर्भ में ही बच्चा दम तोड़ता था। ऐसे में एम्स के डॉक्टरों ने महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के दिल को महज 90 सेकेंड में ठीक कर महिला को संतान का सुख दिया है। उनकी इसी उपल्बधी पर उन्हें पीएम मोदी और मनसुख मंडाविया द्वारा बधाई मिल रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एम्स में 28 साल की एक महिला आई थी जो अपने बच्चे को जन्म देना चाहती थी। बताया जाता है कि इससे पहले महिला ने तीन बार बच्चे को जन्म देना चाहा है लेकिन गर्भ में ही दिल की कोई समस्या के कारण बच्चा गर्भ में ही दम तोड़ देता है। ऐसे में एम्स के डॉक्टरों ने महिला और उसके पति को सर्जरी की सलाह दी जिसे वे दोनों मान लिए और दुर्लभ ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हो गए। 

ऐसे में एम्स के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड की मदद से महिला के गर्भ में सुई डाली और केवल 90 सेकेंड के इस छोटी सर्जरी से बच्चे के दिल की समस्या को दूर कर दिया। इस सर्जरी के बाद महिला और उसका बच्चा दोनों की ठीक है। मामले में सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि यह प्रक्रिया बहुत चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि सर्जरी के समय अगर कुछ गलत हो जाए तो इससे बच्चे की जान भी जा सकती है। 

पीएम मोदी और मनसुख मंडाविया ने क्या कहा है

एम्स के डॉक्टरों द्वारा इस सफल सर्जरी पर बोलते हुए  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि 'मैं @AIIMS_NewDelhi के डॉक्टरों की टीम को 90 सेकंड में एक भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल पर सफल दुर्लभ प्रक्रिया करने के लिए बधाई देता हूं। बच्चे और मां की सलामती के लिए मेरी प्रार्थना।'

ऐसे में मनसुख मंडाविया के इस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने भी लिखा था कि देश को अपने डॉक्टरों की निपुणता और नवाचार पर गर्व है।  

टॅग्स :एम्सडॉक्टरनरेंद्र मोदीमनसुख मंडाविया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम