लाइव न्यूज़ :

लोक सभा: कांग्रेस नेता ने बशीर बद्र के शेर से किया था कटाक्ष, पीएम मोदी ने बद्र के शेर से ही दिया जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2018 16:26 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोक सभा में कहा कि आपने (कांग्रेस) पूरा समय एक परिवार के गीत गाने में लगा दिया, एक ही परिवार को देश याद रखे इसके लिए सारी शक्ति उसी में लगा दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (7 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया। इस दौरान उन्हें विपक्ष के भारी हंगामें का सामना करना पड़ा। हालांकि पीएम हंगामे के बीच अपना भाषण देते रहे। इस भाषण में उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी को कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और जमकर हमला बोला।

उन्होंने एक डॉ. बद्र का ही यह शेर पढ़ते हुए कहा 'जी बहुत चाहता है सच बोलें, क्या करें हौसला नहीं होता।' पीएम ने ये शेर मंगलवार (7 फरवरी) को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के जवाब में पढ़ा। 

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र के एक शेर के साथ सरकार पर हमला बोला था और कहा था 'दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।'

पीएम मोदी ने कहा कि क्या खड़गे की इस शायरी से कांग्रेस के कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कोई सबक लिया है। लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है, लेकिन सदन को बंधक बनाने का हक किसी को नहीं।

लोकसभा: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद, विपक्ष ने लगाया नारा- झूठा भाषण बंद करो

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने लोक सभा में कहा कि आपने (कांग्रेस) पूरा समय एक परिवार के गीत गाने में लगा दिया, एक ही परिवार को देश याद रखे इसके लिए सारी शक्ति उसी में लगा दी। अगर नीयत साफ होती तो ये देश जहां है, उससे कहीं आगे होता।

उन्होंने कांग्रेस पर देश के विभाजन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासन का बखान करती है। आपने भारत मां के टुकड़े कर दिए, फिर भी देश आपके साथ रहा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह