लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के दो बड़े ऐलान, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन, दीपावली तक 80 करोड़ देशवासियों को फ्री में अनाज

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 17:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने और 80 करोड़ देशवासियों को नवंबर तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।पीएम मोदी ऐसे वक्त में देश को संबोधित कर रहे हैं जब दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है । देश के कई राज्यों में कोरोना पाबंदियों में ढील दी जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए दो बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने और 80 करोड़ देशवासियों को नवंबर तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज की स्कीम दीपावली तक जारी रहेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन उपलब्ध कराएगी। पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून से सभी राज्यों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन देगी। केंद्र सरकार वैक्सीन का पूरा काम अपने हाथ में लेगी। अभी 25 फीसद वैक्सीन राज्यों के पास है। भारतीय वैक्सीन निर्माताओं की 25 फीसद वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों के दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबको वैक्सीन की जिम्मेदारी सरकार की है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से भारत की लड़ाई जारी है। दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही भारत भी बहुत बड़ी मुश्किल से गुजरा है। कई लोगों ने अपने परिचितों और परिजनों को खोया है। ऐसे परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। 

उन्होंने कोविड-19 महामारी को बीते सौ बरसों में आई सबसे बड़ी महामारी बताया। उन्होंने कहा कि अप्रैल में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई। भारत के इतिहास में इतनी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी। इसे पड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया।

90 फीसद हुआ वैक्सीन कवरेज

उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियें ने सेवा का मौका दिया तो भारत में वैक्सीनेशन का कवरेज 60 प्रतिशत के आसपास थी। हमारी दृष्टि में यह चिंता की बात थी। जिस रफ्तार से टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। उससे देश के 40 साल लग जाते। इस समस्या के समाधान के लिए मिशन इंद्रधनुष को लांच किया। जिसके माध्यम से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसे भी वैक्सीनेशन की जरूरत होगा, उसे वैक्सीन दिया जाएगा। 5-6 साल में वैक्सीनेशन कवरेज 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गया। 

साल भर में लांच की दो मेड इन इंडिया वैक्सीन

हर आशंका को दरकिनार करके भारत ने एक साल के भीतर ही एक नहीं बल्कि दो मेड इन इंडिया वैक्सीन लांच कर दी। हमारे देश ने और देश के वैज्ञानिकों ने दिखा दिया कि भारत बड़े-बड़े देशों से पीछे नहीं है। देश में 23 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 

सात कंपनियां बना रही वैक्सीन

देश में सात कंपनियां वैक्सीन बना रही है और बच्चों के लिए दो वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेजल वैक्सीन के लिए भी देश में रिसर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को करोड़ों दिए गए हैं।  

पीएम मोदी ऐसे वक्त में देश को संबोधित कर रहे हैं जब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ती जा रही है और तीसरी लहर को लेकर चिंता जताई जा रही है। दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद से ही देश के कई राज्यों में कोरोना पाबंदियों में ढील दी जा रही है। 

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। विपक्षी नेताओं ने उन पर चुनाव को लेकर व्यस्त रहने और कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया था। साथ ही देश में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते भी सरकार को आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

गौरतलब है कि संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। कोरोना के कारण भारत में अब तक कुल 2.89 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 3.49 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी लहर कमजोर हो चुकी है, लेकिन पाबंदियों में छूट इस संकट को और बढ़ा सकती है। 

टॅग्स :मोदीमोदी सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे