तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को प्रधानमंत्री ने बधाई दी

By भाषा | Published: August 29, 2021 08:57 PM2021-08-29T20:57:17+5:302021-08-29T20:57:17+5:30

PM congratulates Vinod Kumar on winning bronze medal in Tokyo Paralympics | तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को प्रधानमंत्री ने बधाई दी

तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को प्रधानमंत्री ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विनोद कुमार को रविवार को बधाई दी और कहा कि उनके परिश्रम एवं दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत आनंदित है। शानदार प्रदर्शन के लिए विनोद कुमार का धन्यवाद। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके परिश्रम और दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है।’’बीएसएफ के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। तोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले भारत के निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि भाविना बेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता। विनोद के पिता 1971 भारत-पाक युद्ध में लड़े थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से जुड़ने के बाद ट्रेनिंग करते हुए वह लेह में एक चोटी से गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। इसके कारण वह करीब एक दशक तक बिस्तर पर रहे थे और इसी दौरान उनके माता-पिता दोनों का देहांत हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM congratulates Vinod Kumar on winning bronze medal in Tokyo Paralympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे