लाइव न्यूज़ :

विमान पेशाब मामलाः आरोपी एस मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की थी FIR

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2023 12:04 IST

दिल्ली पुलिस ने विमान के पायलट समेत 8 क्रू मेंबर्स को समन भेजा था। साथ ही पेशाब करने वाले यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509 और 510 और भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने विमान के पायलट समेत 8 क्रू मेंबर्स को समन भेजा था। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पेशाब करने वाले यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया के विमान में महिला यात्री पर पेशाब करने का आरोपी एस मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो में शीर्ष पद पर काम करने वाला आरोपी लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद से बेंगलुरु में छिपा हुआ था। इस संबंध में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसे पकड़ने में दिल्ली पुलिस की मदद की। उसे पकड़ लिया गया है लेकिन हमें यह नहीं मालूम कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं।’’ उन्होंने बताया कि मिश्रा को संजय नगर इलाके से पकड़ा गया।

मामला बीते साल नवंबर का है। आरोपी नशे में धुत्त था जब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में महिला सहयात्री ने उसपर पेशाब करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को बीती रात गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली लाया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस ने विमान के पायलट समेत 8 क्रू मेंबर्स को समन भेजा था। साथ ही पेशाब करने वाले यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509 और 510 और भारतीय विमान अधिनियम की धारा 23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी और पीड़िता दोनों दिल्ली से बाहर के रहने वाले हैं। एयर इंडिया ने यात्री पर 30 दिन की उड़ान प्रतिबंध भी लगाया दिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि यात्री मुंबई का एक कारोबारी है।

पीड़ित महिला नेपेशाब करने वाले के खिलाफ नागरिक उड्डयन मंत्रालय को शिकायत दी थी। महिला ने कहा, "बिजनेस क्लास के 8A में बैठा पुरुष यात्री मेरी सीट के पास आया…उसने पैंट की चेन खोलकर मुझ पर पेशाब कर दिया। मेरे कपड़े, जूते और बैग भीग गए। बैग में पासपोर्ट और पैसे थे।" वहीं मामला सामने आने के बाद अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फारगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारी शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया।

महिला ने यह भी कहा कि जब उसने रोना शुरू कर दिया तो मैं हैरान रह गई। वह अपने खिलाफ शिकायत नहीं करने के लिए गिड़गिड़ा रहा था…वह नहीं चाहता था कि इस घटना का असर उसकी पत्नी व बच्चों पर पड़े।"

इस घटना को लेकर एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने बयान जारी कर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि मैं महिला यात्री की पीड़ा को पूरी तरह से समझता हूं। साथी ही उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि उड़ान में किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें भले ही मामला सुलझा हुआ क्यों न प्रतीत होता हो।

उधर, महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा के वकीलों ने शुक्रवार को कहा कि महिला ने शिकायत दर्ज कराने का इरादा नहीं दिखाया था। उन्होंने कहा, "आरोपी और महिला के बीच वॉट्सऐप मेसेज से पता चलता है कि आरोपी ने कपड़े और बैग साफ करवाए थे। महिला की शिकायत केवल एयरलाइन से पर्याप्त मुआवजे को लेकर थी।"

टॅग्स :दिल्ली पुलिसएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी