लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पीयूष गोयल बोले- रोहित वेमुला की मां ने विपक्ष को किया बेनकाब, राहुल गांधी देश से मांगें माफी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 20, 2018 13:42 IST

पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी समाज को बांटने में विश्वास नहीं रखती है। समाज का हर व्यक्ति बीजेपी के लिए मायने रखता है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जूनः वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी मुख्यालय से रोहित वेमुला के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। यहां पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रोहित वेमुला की मां ने विपक्ष को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि रोहित वेमुला की मां ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम लीग ने उनके परिवार को घर बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उन्‍होंने अभी तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। 

पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी समाज को बांटने में विश्वास नहीं रखती है। समाज का हर व्यक्ति बीजेपी के लिए मायने रखता है। बीजेपी का एक मात्र धर्म है। सबके साथ काम करना और सबके विकास के लिए काम करना। विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए रोहित वेमुला की मां लालच देकर उनसे झूठे बयान दिलवाए थे। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

नमो ऐप के जरिए किसानों से रूबरू हुए पीएम मोदी, कहा-मेरे लिए ये दुर्लभ क्षण है

पीयूष गोयल ने कहा, देश में विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, वह देश को विनाश की ओर ले जा रहा है। एक शोक में जी रही मां से झूठे बयान दिलवाने से बुरा और कुछ भी नहीं हो सकता। व्याकुल महिला और पीड़ित परिवार के साथ छल करने वाले लोग और राजनीतिक दल देश की जनता के कभी प्रिय नहीं हो सकते हैं।

बता दें कि हैदराबाद विश्वविद्यालय से शोध कर रहे छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी, 2016 को यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रावास के एक कमरे में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या की वजह थी, रोहित विश्वविद्यालय द्वारा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किये जाने से काफी परेशान रहता था। रोहित के आत्महत्या के बाद से राजनीति शुरू हो गई थी और विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर केन्द्र पर जमकर हमला बोला था। 2016 के बाद अब जाकर रोहित वेमुला की मां मुस्लिम लीग और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने राजनीति फायदे के लिए उनका इस्तेमाल किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पीयूष गोयलराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह