Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी गिरावट, जानें आपके शहर में 12 अक्टूबर के रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 12, 2019 07:40 AM2019-10-12T07:40:58+5:302019-10-12T07:40:58+5:30
Petrol Diesel Price Today: शनिवार (12 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 73.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार दिल्ली में आज डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 66.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार (12 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 73.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकता में पेट्रोल 76.07 रुपये, मुंबई में 79.03 रुपये और चेन्नई में 76.25 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ।
राजधानी दिल्ली में आज डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 66.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में 68.96 रुपये, मुंबई में 69.81 रुपये और चेन्नई में 70.35 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
इससे पहले शुक्रवार (11 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 73.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 66.75 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रु/ली) | डीजल (रु/ली) |
---|---|---|
अहमदाबाद | 70.79 | 69.69 |
भोपाल | 81.56 | 72.85 |
इलाहाबाद | 75.01 | 66.96 |
चंडीगढ़ | 69.38 | 63.40 |
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।