Zomato खाना कैंसिल मामले में नया खुलासा, आरोपी शख्स पहले मंगाता रहा है नॉनवेज, डिलिवरी ब्वॉय भी था गैर हिंदू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 15:50 IST2019-08-03T15:50:33+5:302019-08-03T15:50:33+5:30

ग्राहक ने जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने देखा कि यह खाना एक मुस्लिम शख्स पहुंचाएगा तो उसने इस ऑर्डर को कैंसल कर दिया।

person who canceled zomato food earlier ordered non veg and delivery boy was non hindu | Zomato खाना कैंसिल मामले में नया खुलासा, आरोपी शख्स पहले मंगाता रहा है नॉनवेज, डिलिवरी ब्वॉय भी था गैर हिंदू

जोमैटो ने जवाब देते हुए लिखा कि 'खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है।'

Highlightsएक युवक ने जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था।जब उसे पता लगा कि डिलिवरी ब्वॉय मुस्लिम है तो उसने ऑर्डर कैंसल कर दिया।उसके बाद इस मामले में लगातार विवाद बढ़ता गया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑनलाइन खाना उपलब्ध कराने वाले जोमैटो द्वारा गैर हिंदू के जरिये भेजे गए ऑर्डर को कर ट्वीट करने वाले अमित शुक्ला को पुलिस ने नोटिस जार दिया है। इसके साथ ही जांच के दौरान जब पुलिस ने खाना ऑर्डर करने का उसका पुराना रिकॉर्ड चेक किया तो चौंकाने वाली सामने आई। जांच में जो बात सामने निकल कर आई वह यह है कि उसने पहले कई बार मांसाहारी खाना मंगा चुका है और उस खाने को ऑर्डर करने वाला डिलिविर ब्वॉय भी मुस्लिम था।  

दरअसल, ग्राहक ने जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने देखा कि यह खाना एक मुस्लिम शख्स पहुंचाएगा तो उसने इस ऑर्डर को कैंसल कर दिया। इसके बाद इस शख्स ने ट्विटर पर भी इसका जिक्र किया और जोमैटो को टैग करते हुए लिखा कि रिफंड नहीं मिलने के बावजूद उसने जोमैटो से खाना इसलिए कैंसल कर दिया क्योंकि इसे एक मुस्लिम शख्स लेकर आने वाला था। 

इसके बाद ऑनलाइन फू़ड सर्विस कंपनी जोमैटो ने अपने अंदाज में अपने उस ग्राहक को जवाब दिया। अपने जवाब को लेकर जौमैटो भी काफी सुर्खियों में रहा। कई लोगों ने इस मामले पर जौमैटो के जवाब देने के अंदाज को लेकर उसको सपोर्ट भी किया। 

ये था जौमैटो का जवाब
जोमैटो इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से लिखा गया, 'खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है।'  जोमैटो के अलावा कई और यूजर्स ने जमकर अमित शुक्ल की आलोचना की हैरानी जताई कि आज की दुनिया में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं। 

Web Title: person who canceled zomato food earlier ordered non veg and delivery boy was non hindu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे