लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश में दीपावली के दौरान केवल हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:18 IST

Open in App

अमरावती, 11 नवंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए आंध्रप्रदेश की सरकार ने बुधवार को कहा कि केवल ‘हरित पटाखे’ बेचे जाएंगे और लोग 14 नवंबर को दीपावली पर शाम आठ बजे से केवल दो घंटे के लिए पटाखे जला सकते हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों और वर्तमान में इलाजरत मरीजों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से ये पाबंदियां लगाई गई हैं।

राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पांच नवंबर के आदेश के अनुपालन में बुधवार को आदेश जारी किया। एनजीटी ने ‘‘पटाखों के इस्तेमाल के कारण बढ़ते वायु प्रदूषण, कोविड-19 के बढ़ते खतरे और संवेदनशील समूहों के जीवन और स्वास्थ्य के खतरे के कारण पाबंदियों की घोषणा की थी।’’

साहनी ने कहा कि आंध्रप्रदेश वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य के 20 शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त के. भास्कर ने बताया कि राज्य में करीब 8.20 लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि करीब 20 हजार लोगों का इलाज चल रहा है।

आयुक्त ने सरकार से आग्रह किया कि ‘‘कोविड-19 रोगियों (ठीक हो चुके एवं जिनका इलाज चल रहा है) और जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित में पटाखों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई जाए।’’

इसी मुताबिक मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि राज्य में केवल हरित पटाखे बेचे जाने चाहिए और दीपावली के दिन पटाखों को जलाने की अवधि शाम आठ बजे से दो घंटे के लिए होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी