लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, इलाके में मची खलबली, कई नेताओं ने घटना की निंदा की

By भाषा | Updated: January 24, 2020 17:53 IST

तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ द्वारा 14 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान रजनीकांत ने आरोप लगाया था, ‘‘1971 में सेलम में पेरियार ने रैली निकाली थी जिसमें चप्पल की माला पहनाए भगवान श्रीरामचंद्रमूर्ती और सीता की नग्न तस्वीरें दिखाई गई थीं...।’’

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में शुक्रवार की सुबह तर्कवादी नेता ई वी रामास्वामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा टूटी-फूटी हालत में मिली। राज्य के कई नेताओं ने इसकी निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में शुक्रवार की सुबह तर्कवादी नेता ई वी रामास्वामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा टूटी-फूटी हालत में मिली। राज्य के कई नेताओं ने इसकी निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि जिले के सलावाक्कम में शुक्रवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में मिली जिससे इलाके में खलबली मच गई।

पुलिस ने पेरियार की प्रतिमा की तोड़फोड़ में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले सप्ताह सुपरस्टार रजनीकांत की द्रविड़ नेता के बारे में एक कार्यक्रम में की गई टिप्पणी के बाद तमिलनाडु में पेरियार पर फिर से बहस छिड़ी गई है।

तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ द्वारा 14 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान रजनीकांत ने आरोप लगाया था, ‘‘1971 में सेलम में पेरियार ने रैली निकाली थी जिसमें चप्पल की माला पहनाए भगवान श्रीरामचंद्रमूर्ती और सीता की नग्न तस्वीरें दिखाई गई थीं...।’’

रजनीकांत की इस टिप्पणी पर पेरियार समर्थक संगठनों और राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई थी। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और पीएमके संस्थापक एस रामदास ने प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना पर नाराजगी जतायी और तर्कवादी नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस घटना की निंदा करते हुए स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्मनाक और खेदजनक है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिस महानिदेशक एल के त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि पुलिस थानथाई पेरियार की प्रतिमा या राज्य में अन्य नेताओं की प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। एस रामदास ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?