लाइव न्यूज़ :

बिहार में CAA और NRC के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगाए नारे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2019 02:16 IST

पटना के बख्तियारपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे. जबकि मुजफ्फरपुर में नागरिक मंच ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में बाइक रैली निकाली.

Open in App
ठळक मुद्देरैली में बडी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे. उधर, सीएए के समर्थन में कटिहार में भी रैली निकाली गई.नागरिक मंच के तत्‍वावधान में निकाली गई यह रैली शहर के कई हिस्सों में गई. इसका नेतृत्व कर रहे राजन भारद्वाज ने बताया कि नागरिकता कानून देशहित में है.

बिहार में नागरिकता संधोधन कानून (सीएए) व राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (एनआरसी) के विरोध के साथ इसका समर्थन भी तेज है. सूबे में बीते कुछ दिनों के दौरान लगातार इसके विरोध में राजनीतिक दलों के बंद व धरना प्रदर्शन हुए हैं. इसके खिलाफ आंदोलन के बीच इसके पक्ष में भी लोग सडकों पर उतरने लगे हैं. आज पटना, मुजफ्फरपुर, गया व किशनगंज सहित कई जगहों पर इसके समर्थन में जुलूस निकाले गए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज में मदरसा अंजुमन इस्लामिया में एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान व कांग्रेस विधायक तौसीफ आलम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर विरोध किया. यहां कई जगह लोगों ने सीएए व एनआरसी का विरोध भी किया. जबकि किशनगंज में ही सीएए के समर्थन में नागरिक एकता मंच ने रैली निकाली.

रैली में बडी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे. उधर, सीएए के समर्थन में कटिहार में भी रैली निकाली गई. वहीं, पटना के बख्तियारपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे. जबकि मुजफ्फरपुर में नागरिक मंच ने सीएए और एनआरसी के समर्थन में बाइक रैली निकाली.

नागरिक मंच के तत्‍वावधान में निकाली गई यह रैली शहर के कई हिस्सों में गई. इसका नेतृत्व कर रहे राजन भारद्वाज ने बताया कि नागरिकता कानून देशहित में है. इसकी जानकारी के बिना कुछ लोग उकसावे में आकर विरोध कर रहे हैं. वे इस कानून को समझें, फिर विरोध करें. उधर, गया में भी सीएए व एनआरसी के समर्थन में कुछ संगठनों ने विशाल जुलूस निकाला.

जुलूस कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया शहर के गांधी मैदान से निकलकर स्वराजपुरी रोड होते हुए गया रेलवे स्टेशन से गुजरी. इसतरह से बिहार के कई जिलों में इसके समर्थन में लोग सडकों पर उतरे, हालांकि इसका कहीं से किसी ने विरोध नही किया, जिसके चलते स्थिती शांत बनी रही.

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव