लाइव न्यूज़ :

लोगों में मौजूदा संसद भवन को तोड़ कर नयी इमारत बनाने की धारणा उभर रही है, यह ग़लत हैः पुरी

By भाषा | Updated: September 18, 2019 13:28 IST

हम सब को इस बात का एहसास है कि यह ऐतिहासिक इमारत अभी की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है इसलिए बदलती ज़रूरतों के मुताबिक़ इसके पुनर्निर्माण की योजना बनायी गई है। अभी इसके लिये वैश्विक स्तर पर ‘आइडिया’ आमंत्रित किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2030 तक 70 फ़ीसदी शहरी भारत का होगा पुनर्निर्माण : हरदीप पुरी।महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिये सकारात्मक सोच वाले इंजीनियर और अधिकारियों की टीम बनायी जा रही है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नये भारत’ की परिकल्पना के मुताबिक़ भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिये 2030 तक देश के 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र में पुनर्निर्माण किया जाएगा।

पुरी ने “सार्वजनिक क्षेत्र के भवन निर्माण में उभरती तकनीक” विषय पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडबल्यूडी) द्वारा आयोजित संगोष्ठी में कहा कि भविष्य की आवास और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में मौजूदा व्यवस्था नाकाफ़ी है।

उन्होंने कहा कि 2030 तक देश की 60 फ़ीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में स्थानांतरित होने के अनुमान को देखते हुये 70 फ़ीसदी शहरी क्षेत्र का पुनर्निर्माण करने की ज़रूरत है और इसके लिए मंत्रालय ने तैयारी पूरी कर ली है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए भवन निर्माण क्षेत्र में नयी तकनीकों की मदद से मौजूदा इमारतों को भविष्य की ज़रूरतों के मुताबिक़ बनाने के अलावा नयी इमारतों को भी इसी के अनुरूप बनाया जायेगा। पुरी ने संसद भवन की पुनर्निर्माण योजना का ज़िक्र करते हुये स्पष्ट किया, “कुछ लोगों में मौजूदा संसद भवन को तोड़ कर नयी इमारत बनाने की धारणा उभर रही है, यह ग़लत है।

हम सब को इस बात का एहसास है कि यह ऐतिहासिक इमारत अभी की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है इसलिए बदलती ज़रूरतों के मुताबिक़ इसके पुनर्निर्माण की योजना बनायी गई है। अभी इसके लिये वैश्विक स्तर पर ‘आइडिया’ आमंत्रित किये गये हैं।”

संगोष्ठी में मौजूद आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और सेंट्रल विस्टा के पुनर्निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिये सकारात्मक सोच वाले इंजीनियर और अधिकारियों की टीम बनायी जा रही है।

उन्होंने कहा, “हर्बर्ट बेकर और लुटियन की बनायी नयी दिल्ली को अब नए रूप में सीपीडब्ल्यूडी और अधिक भव्यता के साथ बनाएगी जो नए भारत का स्वरूप बनकर उभरेगी।” 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय संसदहरदीप सिंह पुरीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया