लाइव न्यूज़ :

कुन्नूर में लोगों ने हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर स्मारक बनाने की अपील

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:44 IST

Open in App

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 13 दिसंबर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में वेलिंगटन छावनी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत और अन्य सैनिकों की याद में स्मारक बनाने की अपील की।

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और सशस्त्र बलों के 10 अन्य कर्मियों की आठ दिसंबर को कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी।

यहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखे हैं। पत्र में कहा गया कि कुन्नूर के समीप नंजप्पासथीरम में इस दुर्घटना से शोक की लहर है। शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए तमिलनाडु राजस्व विभाग के उस स्थल पर एक स्मारक बनाया जाना चाहिए ताकि जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल