लाइव न्यूज़ :

पीडीपी मीटिंगः बीजेपी से गठबंधन बरकरार, जम्मू-कश्मीर के अन्य मुद्दों पर भी देना होगा साथ

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 15, 2018 08:01 IST

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रदेश के युवाओं पर ध्यान देना होगा वरना अव्यवस्था बढ़ सकती है। बीजेपी के दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद हुई थी पीडीपी की बैठक।

Open in App

श्रीनगर, 14 अप्रैलः कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों का समर्थन करने वाले जम्मू-कश्मीर सरकार के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद से प्रदेश में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास पर शनिवार को पीडीपी की बैठक बुलाई गई। बैठक में सीएम महबूबा ने कहा कि फिलहाल बीजेपी से गठबंधन को कोई खतरा नहीं है लेकिन युवाओं के मुद्दे पर ध्यान देना होगा अन्यथा प्रदेश में अव्यवस्था बढ़ सकती है। महबूबा मुफ्ती ने कठुआ घटना में आठ वर्षीय बच्ची के इंसाफ के लिए खड़े पूरे देशवासियों को धन्यवाद दिया है। मुफ्ती ने बीजेपी के साथ के लिए भी शुक्रिया अदा किया। जानें, तीन घंटे तक चली इस मीटिंग की खास बातें.

- सत्तारूढ़ पीडीपी ने कठुआ जिले में आठ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में जम्मू कश्मीर के साथ खड़े होने को लेकर आज देशवासियों का शुक्रिया अदा किया। 

- वरिष्ठ पीडीपी नेता और लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने यहां पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी को राज्य में अन्य मुद्दों पर भी देश से इसी तरह के समर्थन की उम्मीद है।

- जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कठुआ बलात्कार - हत्या मामले में न्याय को सुनिश्चित करने के देश के संकल्प से लोगों का व्यवस्था में विश्वास बहाल होगा। उन्होंने पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने में जम्मू - कश्मीर सरकार के साथ खड़े होने के लिए देश के नेतृत्व, न्यायपालिका, मीडिया और सीविल सोसाइटी की प्रशंसा की है। 

- महबूबा ने यहां पीडीपी विधायकों की एक बैठक में कहा , “भारतीय लोकतंत्र का मूलतत्व यहां की संस्थाओं में है और एक बार फिर यह सबित हो गया है कि इन संस्थाओं के पास समाज के किसी तबके को न्याय दिलाने की ताकत है। ” 

- पीडीपी के वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि अन्य मुद्दे पर भी देश के लोग इसी तरह जम्मू-कश्मीर का समर्थन करेंगे। पीडीपी ने भाजपा और जम्मू के लोगों को भी अपने हिस्से का काम करने के लिए धन्यवाद कहा है। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपमेहबूबा मुफ़्तीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत