लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा 'भारत रुकेगा नहीं भरत थमेगा नहीं'

By भाषा | Updated: December 11, 2021 15:37 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र), 11 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत दुख में हैं लेकिन दर्द सहते हुए भी ‘हम ना अपनी गति रोकते हैं और न प्रगति’।

बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना राष्ट्र को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत की मौत देश के लिए एक क्षति है। उन्होंने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवरिया में जन्मे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

उन्होंने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत का जाना हर भारत प्रेमी के लिये, हर राष्ट्रभक्त के लिये बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, “जनरल रावत कितने जाबांज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कितनी मेहनत कर रहे थे, पूरा देश उसका साक्षी रहा है।”

मोदी ने कहा कि देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान और तीनों सेनाओं में तालमेल सुदृढ़ करने का अभियान, तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। जनरल बिपिन रावत, आने वाले दिनों में, अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए देखेंगे। साथ ही कहा ‘भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं।’

उन्होंने कहा कि उप्र के सपूत ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिये डॉक्टर जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा के लिये प्रार्थना करता हूं । देश आज वरुण सिंह के परिवार के साथ है, जिन वीरों को हमने खोया उनके परिवारों के साथ है।” समाजवादी पार्टी का नाम लिये बिना पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ की प्राथमिकता उद्घाटन का फीता काटने की थी, जबकि "हमारी प्राथमिकता परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है।"

मोदी का तंज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस ट्वीट के जवाब में आया है जिसमें आज सुबह उन्होंने कहा था कि ''सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा!''

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की ढिलाई के कारण देश को 100 गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा, ''जब इस परियोजना का काम शुरू हुआ था तो इसकी लगात 100 करोड़ रुपये से भी कम थी। आज यह लगभग 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद पूरी हुई। पहले की सरकारों की लापरवाही की 100 गुना कीमत देश को चुकानी पड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत