पवार साहेब तय करेंगे कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, आपको इतनी जल्दबाजी क्योंः पाटिल

By भाषा | Published: November 30, 2019 02:33 PM2019-11-30T14:33:42+5:302019-11-30T14:33:42+5:30

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में सत्ता के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा को मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाएगा।

Pawar Saheb will decide who should be made the Deputy Chief Minister, why do you hurry so much: Patil | पवार साहेब तय करेंगे कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, आपको इतनी जल्दबाजी क्योंः पाटिल

अजित से जब यह पूछा गया कि क्या वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, "पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।"

Highlightsकांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलने पर भी संतुष्ट रहेगी।राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पाटिल का समर्थन किया।

राकांपा नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाए।

राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पाटिल ने यहां पत्रकारों से कहा, "उपमुख्यमंत्री राकांपा से होगा। लेकिन पवार साहेब तय करेंगे कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। अभी इसपर फैसला लिया जाना बाकी है। आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है?"

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में सत्ता के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा को मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाएगा। पाटिल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस अपने लिए भी एक अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री पद पर विचार कर रही है, भले ही विधानसभा अध्यक्ष का पद राकांपा को दिया जाए।

हालांकि कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलने पर भी संतुष्ट रहेगी क्योंकि ठाकरे सरकार में फिलहाल एक ही उपमुख्यमंत्री होगा। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पाटिल का समर्थन किया।

अजित से जब यह पूछा गया कि क्या वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, "पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।" इस बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके अलावा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। 

Web Title: Pawar Saheb will decide who should be made the Deputy Chief Minister, why do you hurry so much: Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे