लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव के कड़े मुकाबले को लेकर पवार ने तेजस्वी की सराहना की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:38 IST

Open in App

पुणे, 10 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में नजर आ रहे हों लेकिन राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने कड़ा मुकाबला किया है।

उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि राजग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार किया था।

पवार ने संवाददाताओं से कहा, '' अब तक आ रहे रुझान एनडीए के पक्ष में हैं। मुझे लगता है कि हमने बिहार चुनाव पर ध्यान नहीं दिया। हमने (एनसीपी) चुनाव में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि हमने महसूस किया कि तेजस्वी यादव के तौर पर युवा नेताओं को सामने आना चाहिए। तेजस्वी ने कड़ा मुकाबला पेश किया।''

उन्होंने कहा, '' बिहार चुनाव में हमें उम्मीद के मुताबिक नतीजे प्राप्त नहीं हुए। इसके पीछे कई कारण हैं। पूरे चुनाव अभियान के दौरान मैंने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद भी चुनाव में खासी दिलचस्पी ली।''

राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तेजस्वी जैसा युवा एवं अनुभवहीन नेता था जबकि दूसरी तरफ एक ऐसे व्यक्ति थे जोकि कई वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उनके सामने नीतीश कुमार जैसे नेता भी थे जो कई वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल