लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा को जान का है खतरा, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2018 05:35 IST

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान का खतरा है।

Open in App

पटना, 13 जुलाई: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान का खतरा है। खबर के अनुसार गृह मंत्रालय ने खतरों के मद्देनजर सांसद की सुरक्षा का आकलन किया है। कहा जा रहा है इसके साथ ही बिहार और महाराष्ट्र सरकार को उनको खास सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही गई है।

 जबकि खबरों की मानें को जान के खतरे के चलते  केन्द्र ने शत्रुघ्न सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रखा है, लिहाजा उन्हें इसी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कहा जा रहा है खूफिया एजेंसियों ने शत्रुघ्न की जान को खतरा बताया है। वहीं,गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पत्र जारी किया है। 

साथ ही मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सांसद शत्रुघ्न   सिन्हा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की आशंका जताई गई है। हांलाकि उनको खतरा किस तरह का है इस पर अभी कोई मुहर नहीं लगी है। वहीं, गृह मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। अब सांसद जहां भी दौरे पर जाएंगे, उन्हें वाई प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा दिया जाएगा। 

खुद शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, खबरों की मानें तो वह खतरे को देखते हुए फिलहाल चुप हैं। गौरबतल है कि नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपनी ही पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करते रहते हैं। जबकि हाल ही नें उन्होंने दबी जुबान में कहा था कि वह अगला चुनाल आरएलडी से लड़ेंगे।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

भारतDelhi Assembly Elections 2025: AAP के लिए प्रचार करेंगे TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा

भारतVIDEO: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर ऐसा क्या कहा जो मच गया सियासी बवाल, कांग्रेस ने की तीखी आलोचना

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया