लाइव न्यूज़ :

राजभवन मार्च को निकले आक्रोशित जाप नेताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, वाटर कैनन का इस्तेमाल, पप्पू यादव ने सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2022 17:21 IST

बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग, राज्य की कानून व्यवस्था, बालू माफिया, महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला.

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की तेज बौछार कर दी.नीतीश सरकार पर बिहार और राज्य के लोगों के हितों की अनदेखी करने आरोप लगाते रहे. पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर राज्य के हितों की रक्षा करने में असफल रहने का आरोप लगाया है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में नीतीश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए राजभवन मार्च को निकले जाप नेता पप्पू यादव और उनके समर्थकों का पटना पुलिस से जोरदार संग्राम हुआ. नेता और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई.

 

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने जाप कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज किया. वहीं, जाप प्रमुख पप्पू यादव समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग, राज्य की कानून व्यवस्था, बालू माफिया, महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला.

गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो वो उग्र हो उठे. प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थीं. गांधी मैदान से राजभवन के लिए निकले पप्पू यादव ने पुलिस की बैरीकेडिंग तोडी तो पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की तेज बौछार कर दी.

बावजूद इसके पप्पू यादव सड़क पर जमे रहे और नीतीश सरकार पर बिहार और राज्य के लोगों के हितों की अनदेखी करने आरोप लगाते रहे. पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उग्र हो गये. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज करना पड़ा.

वहीं, पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर राज्य के हितों की रक्षा करने में असफल रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने राज्य के आम लोगों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर नीतीश सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल किया है. उनकी ओर से बिहार सरकार से इस मार्च के बहाने कई सवाल पूछे गये हैं.

जाप ने बिहार सरकार से पूछा है कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में क्यों है? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है? राज्य में जमीन बालू, मेडिकल माफिया आदि का संरक्षक कौन है? भ्रष्ट नेताओं अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अकूत सम्पत्ति कैसे आई है? महिलाओं की इज्जत और अन्य लोगों के जाम माल के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है?

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं का राज है. अफसरों के संरक्षण में शराब का कारोबार हो रहा है. उन्होंने कहा प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल है. नौकरी के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है. मुद्दों पर जाप आंदोलन तो करेगी ही साथ ही नव नेशन वन एजूकेशन, वन हेल्थ की लड़ाई भी लड़ेगी. बेटियों की सुरक्षा के लिए पार्टी प्रत्येक जिले में पप्पू ब्रिगेड भी तैयार करेगी. 

टॅग्स :बिहारपप्पू यादवनीतीश कुमारपटनामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे